<aside>
<aside>
<aside>
<aside>
<aside>
</aside>
विश्वास ही आरंभ है, हर पग संघ बढ़ता एक ख्वाब है। की गाथाएं सच कर दिखाएंगे, एक सतयुग हम भी बनाएंगे। जहां न द्रौपदी शर्मिंदा होगी, जहां न हर रोज कर्ण की निंदा होगी। हर एकलव्य को गुरु का साथ मिलेगा, जहां चतुर्मुख न्याय दरबार सजेगा। केवल कर्म ही धर्म का आधार बनेगा, हर दिशा में कर्तव्य और परित्याग दिखेगा।
केवट का सम्मान ही भक्ति का आधार बनेगा, सबरी के बैर का स्वाद हर निवाले में बसेगा। जहां निर्भया से ही भारत का सम्मान बढ़ेगा, ना कभी मणिपुर थमेगा न गुजरात जलेगा। प्रार्थनाएँ और कर्म से परिवर्तन का चक्र चलेगा, हर पग में एक प्रण बसेगा। की गाथाएं सच कर दिखाएंगे, एक सतयुग हम भी बनाएंगे।
</aside>
<aside>
The battlefield of life is not adorned with gold but with shattered mirrors, each piece bearing the weight of a choice, a failure, a hope. Darkness creeps in, not to consume, but to test the strength of our inner fire. Like Krishna guiding Arjuna amidst doubt, every struggle whispers the truth: the fiercest battles are fought within. Victory is not in the absence of wounds but in wearing them as armor, proof that even the darkest nights surrender to dawn.
</aside>
<aside>
<aside>
THE WHY
I write poetry to let my silence speak, to gather the shards of my broken self and shape them into something whole. It is my way of carrying the weight of questions, of walking through shadows to find a flicker of light. In every word, I seek not answers but courage—a quiet fight, a gentle hope.
</aside>
</aside>
<aside>
आज जब हवाएं चल रही हैं, तो तुम धूप की मांग कर रहे हो। कल जब धूप खिलेगी, तब तुम्हें फिर हवाओं की चाह होगी। हमारी इच्छाएं भी आकाश की तरह अनंत हैं। पर किसी चीज़ का अनंत होना इसका अर्थ नहीं कि वह श्रेष्ठ है। क्या बदल जाएगा यदि तुम्हें वही मिल जाए जो तुम चाहते हो? क्या प्रकृति के परिवर्तन की गति थमेगी, या इंसान की हर चीज़ पा लेने की ललक रुकेगी?

जो भी आज हमारे साथ हो रहा है, वह परिस्थितियों का एक फलसफा है। चाहे हमें यह पसंद हो या नहीं, वही श्रेष्ठ है, लेकिन न ही वह अंतिम है और न ही अनंत।
</aside>